बलिया- ब्लाक प्रमुख पद के दो दावेदारों में कहासुनी, फायरिंग की बात भी सामने आई !

बलिया। नरहीं थाने का पिपरा कला गांव एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। यहाँ मंगलवार की शाम कहासुनी के मामले में दोनों पक्ष के बीच फायरिंग की बात सामने आई थी दोनों पक्ष भी फायरिंग की बात कह रहे हैं, लेकिन नरहीं पुलिस कहासुनी व हाथापाई की बात स्वीकार कर रही है। वहीँ इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस घटना के बाद पुलिस भी दावेदारों एवं समर्थकों पर पैनी नजर बनाए हुए है।

विकास खंड सोहांव के ब्लाक प्रमुख पद के दो दावेदारों में एक चौरा गांव निवासी उदय प्रताप सिंह हैं जबकि पास ही के गांव पिपरा कला गांव की उषा सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह भी दावेदारी कर रहे हैं। इसी गांव के विजय सिंह बागी ऊषा सिंह के समर्थन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं। मंगलवार की शाम को पिपरा कला गांव के बाहर कहासुनी होने के बाद नरही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे।

विजय सिंह बागी का कहना है कि हम एक व्यक्ति के आवास पर तीन लोगों के साथ बैठे थे कि उदय सिंह के भाई दिनेश प्रताप सिंह दो दर्जन समर्थकों के साथ आए और गाली देते हुए मारपीट करने के बाद फायरिंग भी किए। मुझे जेल भेजवाने की साजिश रची जा रही है।

वहीं दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि विजय सिंह बागी ने फायर किया है और इसकी तहरीर थाने में मैं दे चुका हूं। इस बाबत नरही थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हाथापाई हुई थी जिसका वीडियो मेरे पास है, फायरिंग की बात बेबुनियाद है।

इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। बता दें कि अप्रैल महीने में पंचायत चुनाव के पहले ही ब्लाक प्रमुख पद के दो दावेदारों बीच भी हवाई फायरिंग हुई थी। जिसमें पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसमें 20 आरोपी बनाए गए थे। इस बार ब्लाक प्रमुख पद के तीन दावेदारों के बीच इस समय गहमागहमी चल रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए दावेदारों के समर्थकों द्वारा हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago