Categories: बलिया

बलिया – चुनाव प्रचार में दिखेगा दिग्गजों का दम, 7 मई को भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे डिप्टी सीएम

बलिया निकाय चुनाव के प्रचार में दिग्गज भी अपनी झोंक रहे हैं। रविवार यानि 7 मई को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बलिया दौरे पर रहेंगे। वह नगर पालिका परिषद बलिया के भाजपा प्रत्याशी संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल के समर्थन में रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। भाजपा प्रत्याशी संत कुमार गुप्ता को जिताने के लिये उपमुख्यमंत्री जनता से अपील करेंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुटे हैं।

बता दें एक तरफ जहां रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है, वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियों मेें जुटा है। प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि डिप्टी सीएम योगी की जनसभा को लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों का आने की अपील की।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago