बलिया- जमीन बनी जी का जंजाल, महिला की खुदकुशी के पीछे छिपे कई राज !

बलिया। वार्ड नंबर दो में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। आत्महत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि महिला ने 3 साल पहले जमीन बेची थी। जिसका पैसे उसे नहीं मिला। और उसने परेशाना होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामला वार्ड दो स्थित पासवान बस्ती का है। जहां सुशीला देवी नाम की एक महिला ने शुक्रवार को अपने टिनशेड के घर में बांस से फंदा लगाकर जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक 3 वर्ष पहले सुशीला ने अपनी जमीन प्रभावती देवी पत्नी रमाकांत पाल को बेची थी। पैसे के लिए दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मृतका की बहू ने आरोप लगाया कि मुख्य सड़क के किनारे कीमती जमीन थी। 12 लाख रुपये में सौदा हुआ था। उसमें 8 लाख रुपये नहीं मिले थे। इस वजह से सुशीला काफी परेशान थीं। इस बीच, उन्होंने टीनशेड में साड़ी के फंदे से झूलकर जान दे दी। बता दें सुशीला के पति मुनेश्वर पाल का कुछ सालों पहले ही निधन हो चुका है।

एक साल पहले एकलौते बेटे बुधन की भी बीमारी से मौत हो गई थी। अब परिवार में बहू और 6 साल बच्चा ही है।  वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसआइ अजय यादव मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago