बलिया- स्वतंत्रता सेनानी के घर में तोड़फोड़, पुलिस पर लगा आरोप !

बलिया डेस्क : एक ज़मीन विवाद में पथराव के बाद बलिया पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लग रहा है. मामला रेवती क्षेत्र के चौबेछपरा गांव का है. दूसरी तरफ़ पुलिस ने तोड़फोड़ की घटना को ग़लत बताया है और कहा है कि पथराव करने वालों को बचाने के लिए यह बात कही जा रही है.

मामला शनिवार सुबह क़ा है. ज़मीन को लेकर दो पक्षों में विवाद था. इसे सुलझाने के लिए पुलिस जब मौक़े पर पहुँची तो उस पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया.

इसके बाद एसआई वीपी पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

वहीं आरोप है कि जब शनिवार रात पुलिस लल्लन के घर दबिश करने पहुँची तो इस दौरान उसने तोड़फोड़ की और खूब उत्पात मचाया. सारे सामान को तोड़ दिया गया.

इसके अलावा गांव वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी नंदकुमार की पत्नी और घर वालों के साथ भी मारपीट की है. पुलिस कार्यवाही में मंडल यादव नाम के एक शख़्स को भी गिरफ़्तार किया गया है.

उधर इस मामले के बाद रविवार को पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल पीड़ितों के घर पहुँचे और उनका हाल चाल जाना. जयप्रकाश ने दोषी पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की माँग की है.

इस मामले में एसओ प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने के मामले में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने पुलिस का बचाव करते हुए कहा है कि कार्यवाही से बचने के लिए ऐसा आरोप लगाया जा रहा है.

बलिया की और तमाम ख़बरें , जिले से जुड़े लोगों के इंटरव्यू पढने के लिए हमें फेसबुक पेज @balliakhabar पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @BalliaKhabar पर क्लिक करें। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago