बलिया- स्कूल में बच्चे को बंद करने का मामला, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

बलिया। स्कूल के कमरे में बंद बच्चे को ताला तोड़कर बाहर निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद अब कार्रवाई की गई है। बीएसए मनिराम सिंह ने शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के प्राथमिक विद्यालय सुखुपरा नम्बर एक की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही निलंबित प्रधानाध्यापिका को कम्पोजिट विद्यालय बेरूआरबारी से सम्बद्घ किया है। हालांकि निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

गौरतलब है कि सुखपुरा गांव के बाबा के पोखरा निवासी रमेश राजभर का पुत्र आदित्य प्राथमिक स्कूल सुखपुरा नम्बर एक में कक्षा एक का छात्र है। गुरुवार को वह स्कूल गया था। दोपहर साढ़े 12 बजे बच्चों की छुट्‌टी हो गयी, लिहाजा कुछ देर बाद शिक्षक भी स्कूल के कमरों में ताला बंद कर घर चले गये। शाम करीब तीन बजे तक आदित्य घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे। शाम करीब 4 बजे स्कूल के पास खेल रहे युवकों ने स्कूल के कमरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो वहां पहुंचे। युवकों ने कमरे का ताला ईंट से तोड़कर आदित्य को बाहर निकाला।

बता दें कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। और जब शिक्षकों की लापरवाही की बात अधिकारियों तक पहुंची तो खलबली मच गई। खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु मिश्र की जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, सअ श्रीमती अफरोज आरा, कुमारी प्रियंका यादव, शान्ती गौड, श्रीमती मीरा देवी, सुरेन्द्र नाथ सिंह को भी बराबर का दोषी मानते हुए बीएसए ने इनका अग्रिम वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago