बलिया- अस्पताल में महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम पर हमला, डॉक्टर समेत 4 स्टाफ घायल

बलिया। जिले के फेफना में कोविड मरीजों के लिए बनाए एक एल वन अस्पताल में कोरोना से संक्रमित वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके परिजन द्वारा चिकित्सक और कई स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात दो बजे हुई इस घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पहुंच गई। सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भी अस्पताल में घटना की जानकारी ली।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के फेफना गांव में स्थित सरकारी कोविड अस्पताल में रविवार तड़के करीब तीन बजे जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के रामा पाली गांव की रहने वाली बादामी देवी (65) को लेकर उसके परिजन पहुंचे। कोरोना वायरस से संक्रमित इस महिला की हालत गंभीर थी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को देखा और उसे फौरन भर्ती कर लिया, मगर ऑक्सीजन देते समय उस महिला की मौत हो गई।

CMO ने बताया कि महिला की मौत के बाद उसके परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में तोड़-फोड़ भी की।

CMO ने बताया कि इस हमले में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रीतम कुमार पांडे और डॉक्टर शरद कुमार के अलावा स्वास्थ्य कर्मी किशन कुमार और रिजवान घायल हो गए। महिला के परिजन ने चिकित्सकों के चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago