Categories: बलिया

बलिया: बच्चे से बेहरमी से मारपीट करने वाला शिक्षक निलंबित, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

बलियाः नगरा के रनऊपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक के द्वारा छात्र के साथ मारपीट करने की घटना के बाद माहौल गरमाया हुआ है। बाईक पर हाथ रखने की छोटी सी बात पर शिक्षक ने छात्र को पहले तो बेहरमी से पीटा इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। मामला थाने पहुंचा है। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।

गांव के सैंकड़ों पुरूष महिलाएं विद्यालय में तालाबंदी कर गेट पर धरना देना शुरु कर दिया, इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जांच करने पहुंचे एबीएसए ने शिक्षक को दोषी पाए जाने पर निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। वहीं छात्र की मां के दिये तहरीर पर पुलिस मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के भीमपुरा नंबर 2 के कौवापार निवासी अरविंद कुमार का पुत्र विवेक कुमार (11) पूर्व माध्यमिक विद्यालय रनऊपुर में कक्षा 6 का छात्र है। विवेक की मानें तो शुक्रवार को स्कूल में लंच होने के दौरान वह स्कूल के ही एक शिक्षक की बाइक पर हाथ रखकर खड़ा था। बस इसी बात पर शिक्षक को गुस्सा आ गया, उसे पीटते हुए एक कमरे में लेकर चले गए और लोहे के रॉड और डंडे से पीटने लगे।

उसके बाद शिक्षक ने बच्चे के शरीर पर मरहम लगाकर उसे छुट्टी होने तक बंद रखा गया, जब सब बच्चे घर चले गए, तो उसे छोड़ दिया है। इस संबंध में विवेक की माँ कोशिला ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।देर शाम तक बच्चे के साथ परिजन थाने पर जमे थे।

शनिवार की सुबह गांव के पुरुष महिलाएं विद्यालय की गेट पर तालाबंदी कर दी गई। उसके बाद आरोपी शिक्षक के ऊपर कार्यवाई होने के लिए धरने पर बैठ गए। जिज़के चलते कोई भी शिक्षक स्कूल में प्रवेश न कर सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए एबीएसए नगरा मौके पर पहुँचकर मामले की जांच की। उसके बाद विभागीय कार्यवाई के लिए निलंबन की संस्तुति करते हुए उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। गांव वाले एसडीएम के आने का इंतजार कर रहे है उनका कहना है उनके आने के बाद ही गेट का ताला खोल जाएगा। वहीं अधिकारियों ने शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago