बलिया डेस्क : बलिया के रेवती में 121 फीट के तिरंगे साथ “तिरंगा पद यात्रा” व 72 वें गणतंत्र दिवस पर “72 वृक्षों का वृक्षारोपण” करके गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर शिक्षक राजीव मौर्य ने 72 वां गणतंत्र दिवस पर एक अनोखी मिसाल पेश की है। जिसके बाद राजीव हर बार की तरह इस बार भी बलिया के लोगों प्रसंशा बटोर रहे हैं।
बता दें की देश इस बार 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में कन्या कम्पोजिट विद्यालय गायघाट के शिक्षक राजीव ने एक विशाल सेल्फी पॉइंट बनाकर पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत 72 वृक्षों का वृक्षारोपण किया और 121 फीट के तिरंगे के साथ गावँ में तिरंगा पद यात्रा भी निकाला और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।
वहीँ 121 फीट का तिरंगा देख ग्रामीणों ने इस राजीव के इस कार्य की जमकर प्रशंसा की। बता दे कि राजीव प्रत्येक गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण करते हैं और अब तक 500 से ज्यादा वृक्षारोपण कर चुके हैं, इसके लिये कई बार उनको सम्मानित भी किया जा चूका है। इस मौके पर रीता, राजेश गुप्ता, संतोष, रामप्रवेश यादव, पवन यादव,रिंकी, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…