बलिया – प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के होनहारो को मिला पुरस्कार

बिल्थरारोड डेस्क :  प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2020 के पुरुस्कार वितरण का आयोजन फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह महाविद्यालय ससना बहादुरपुर द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया गया।  महाविद्यालय के संस्थापक डॉ शिवशंकर सिंह की स्मृति में बीते 28 दिसम्बर को आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी में सर्वोच्च स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर मुख्य अतिथि एमएलसी पप्पू सिंह ने महाविद्यालय के संस्थापक स्व0 डॉ शिवशंकर सिंह के कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि महाविद्यालय द्वारा संस्थापक जी के स्मृति में इस तरह के किये गए आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्रबन्धक रविशंकर सिंह पिक्कू व उपप्रबंधक विवेक सिंह परिहार की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रतिभा कौशल में नई ऊर्जा मिलती है। और उनके अन्दर निखार आता है। जिससे उन्हें सर्वोच्च शिखर पर पहुँचने का अवसर मिलता है।

वही इस मौके पर आद्याशंकर यादव ने स्व 0 डॉ शिवशंकर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय दिनरात आगे की ओर बढ़ रहा है। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले भागलपुर के सुमित गोड़ को डेक्सटॉप कम्प्यूटर और मेडल और द्वितीय स्थान पाने वाले सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के छात्र अनुज कुमार मौर्य को साइकिल ,प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय स्थान पाने वाली सन्ध्या यादव,  सेंट्रल पब्लिक अकेडमी को मोबाइल और अन्य प्रतिभागी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में घड़ी दिया गया।

महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान लाने वाली पटेल रीना , द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा दिव्या चौधरी, बीकॉम तृतीय वर्ष में प्रियंका गिरी, उम्मे सबीहा को तथा बीएससी तृतीय वर्ष में सर्वाधिक अंक पाने वाली नेहा गुप्ता, शिवांगी, नेहा को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

स्टूडेंट्स आफ द ईयर का 11 हजार का पुरस्कार दिव्या को आशुतोष मिश्रा के तरफ से दिया गया।महाविद्यालय के प्रबन्धक रविशंकर सिंह पिक्कू व उपप्रबंधक विवेक सिंह परिहार द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की सफलता पर प्रबन्धक पिक्कू सिंह ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिता जी के मार्गदर्शन में इस महाविद्यालय की स्थापना हुई आज उनके आशीर्वाद से यह शिक्षा का मन्दिर अनवरत फल फूल रहा है। कहा कि आगे भी इस तरह का आयोजन होता रहेगा।

इस प्रतिभा सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय दुबे, एडवोकेट आशुतोष मिश्र, ग्रेसी जान, डॉ शैलजा राय, प्रशांत जायसवाल मंटू, सुनील कुमार टिंकू,अजय सिंह, हीरेन्द्र बहादुर सिंह, जावेद अनवर, जनार्दन सिंह यादव, सोनू सिंह , धर्मेन्द्र सोनी, प्रवीण नारायण आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव और संचालन तेज बहादुर ने किया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago