VIDEO- बैरिया विधायक ने मायावती का किया नामकरण, बोले- मालवती है ये…

बलिया। जनपद में क्षेत्रीय पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया में बने रहने वाले विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार​ फिर चर्चा में है। बैरिया के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के पास मंडराने वाली मीडिया से बातचीत में सपा- बसपा गठबंधन पर, बसपा सुप्रीमों मायावती का नामकरण करते हुए मालवती का नया नाम दिया ।

विधायक ने लोकसभा 2019 के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का ख्वाब देखने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि मायावती अब प्रधानमंत्री नही, बल्कि ग्राम प्रधान भी नही बन सकती है ।

पिछली बार डबल जीरो पाई थी अबकी बार जीरो स्क्वायर पाएगी। विधायक ने बसपा के नेताओ को बिकाऊ बताते हुए दावा किया कि बसपा के लोग मायावती से टिकट खरीद कर दो चार भाई चुनाव जीत भी गए तो जितने के तुरंत बाद वो मोदी जी के साथ आ जाएंगे क्योकि वो सब बिकाऊ माल है।

विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती के गठबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जहां भावनाएं नही मिलती वह गठबंधन होता ही नही है।

ये दोनों शुद्ध रूप से राजनीति का व्यापार किए है। मायावती की दुकान बंद हो गई थी। मायावती ने अपने दुकान को अखिलेश की चाभी से खोल लिया है। उसको तो अब टिकट के लिए 10-20 लाख अब मिल जाएगा और अलग थलग पड़ चुके अखिलेश को बुआ मिल गई, तो उसको भी कोई पूछने वाला मिल गया। ये दो दल नही ये तो दो परिवार का मिलन है। एक मायावती परिवार और दूसरा मुलायम परिवार।

विधायक ने जोर देते हुए कहा कि अबकी बार 2019 की लड़ाई भारत मे बोटी और बोतल बनाम रोटी और लंगोटी होने वाली है। विधायक ने मोदी को रोटी और लंगोटी पार्टी बताते हुए नेहरू परिवार, मायावती परिवार, मुलायम परिवार, और लालू परिवार को बोटी और बोतल की पार्टी कह डाला।

विधायक यही नही रुके और कहा कि आपकी बार संसार बनाम परिवार के बीच लड़ाई है। कहा एक ओर ऐसे नेता है जो परिवार को ही संसार मानते है वही एक तरफ ऐसे नेता है जो संसार को ही अपना परिवार मानता है। सुरेंद्र सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव पार्टी के कोष के लिये अपने चाचा को लात मारकर अलग कर दिया। पिता को अलग कर दिया और अपने अध्यक्ष है और उनकी पत्नी कोषाध्यक्ष है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago