बारिश से बेहाल बलियाः पूरा पुलिस कार्यालय ही हुआ जलमग्न, पुलिसकर्मी परेशान, जिम्मेदार मौन

यूपी के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश किसी के लिए राहत तो किसी के लिए मुसीबत बनकर आती है। ऐसा ही कुछ हाल बलिया ज़िले में देखने को मिल रहा है। यहाँ तेज बारिश से लोग परेशान हैं। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि पुलिस, पुलिस लाइन और जवानों के सरकारी आवास में पानी भर चुका है। इसके चलते जवानों के परिवार परेशान हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों को ज्यादा दिक्कतें हो रही है। क्योंकि किचन व बेडरुम तक पानी पहुंच चुका है। जल जमाव से कठिनाईयों का सामना करने के बावजूद पुलिस के जवान कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

पूरा पुलिस कार्यालय पानी से घिर गया है। अंदर से बाहर तक सब जगह जलजमाव है। यहां बाहर मुख्य गेट व अंदर कार्यालय के सामने घुटने तक पानी जमा हुआ है। अधिकारियों को अंदर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ऑफिस से सटे नाला-नालियों के ओवर फ्लो होने से पानी अंदर जमा हो गया है। पम्पिंग सेट लगाकर पानी निकालने का काम चल रहा है, हालांकि इसके बाद राहत नहीं मिल सकी।

शहर की रक्षा के लिए 24 घण्टों तैनात पुलिस विभाग को आखिर कब निज़ात मिलेगी, इसका जवाब देने कोई तैयार नहीं है। बहरहाल मानसून की पहली ही तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। अगर शहर के सरकारी विभागों में ही यह हालात हैं तो आम कॉलोनियों के क्या हालात होंगे, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago