Categories: बैरिया

बलिया में आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ ने की खुदकुशी

बलिया: दोकटी क्षेत्र में मुरलीछपरा गांव निवासी 50 वर्षीय लियाकत अली ने आर्थिक तंगी से ऊबकर मंगलवार की देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना मिलने पर बुधवार सुबह दोकटी पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने अधेड़ के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला  ?

दोकटी क्षेत्र के मुरलीछपरा के रहने वाले लियाकत अली टेंपो चलाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता थे। लगभग डेढ़ वर्ष पहले बड़ी बेटी  का विवाह करने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गयी थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह वह अपनी बेटी से मिलने उसकी ससुराल गए थे। देर शाम लौटने के बाद कमरे में पंखे के हुक से फांसी फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली।

पुलिस को दी गयी तहरीर में मृतक की पत्नी ने लिखा कि परिवार में लियाकत अली एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। पत्नी के अनुसार आर्थिक तंगी से वह हमेशा परेशान रहते थो। लियाकत की दो लड़कियां व एक लड़का है।

घटना के बाद से पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूर्व ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह व निवर्तमान प्रधान रमाशंकर सिंह समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago