बलिया- छात्रों ने किया यूनिवर्सिटी में हल्ला बोल, प्रशासन पर लगाया ये बड़ा आरोप !

बलिया डेस्क :  बलिया के छात्रसंघ सदस्यों ने विश्वविद्यालय पर भारी संख्या में पहुंच कर प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के नाक में शुक्रवार को दम कर दिया। सबसे पहले छात्र संघ के सभी नेता एवं छात्र छात्राएं एक स्थान पर उपस्थित हुए एवं भारी भीड़ के साथ विश्वविद्यालय पर छात्रों से मांगी गई भिक्षा राशि के साथ हल्ला बोला।

प्रशासन ने सभी छात्र नेताओं को रोकने का अथक प्रयास किया लेकिन वो असफल रहें विश्वविद्यालय गेट पर हजारों की संख्या में छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय का गेट का ताला तोड़ सीधा अंदर प्रवेश कर लिया, उसके पश्चात विश्वविद्यालय के अटल प्रशासनिक भवन के समक्ष कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय को चलने हेतु मांगी गई भिक्षा राशि लेकर बैठ गए। उसके पश्चात कुलपति और कुलसचिव के खिलाफ नारेबाजी होने लगी फिर कुलसचिव के साथ कमेटी छात्रों की बात सुनने आई, इस दरम्यान छात्रों ने बलिया के छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब करने का आरोप कुलसचिव पर लगाया।

छात्रसंघ महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि बलिया के छात्र-छात्राओं के भविष्य साथ खिलवाड़ हो रहा है। इनकी प्रतिभा को न निखार पाने की रणनीति कुलसचिव द्वारा बनाई गई है, जिसको हम कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम पढ़ेंगे भी और अधिकार के लिए लड़ेंगे भी। अतुल पांडेय ने कुलसचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुलसचिव को सिर्फ पैसों की जरूरत है । छात्रों से धन उगाही कर कुलसचिव अपना खाता संग्रहित करना चाहते है जो हम नहीं होने देंगे, आलोक कुंवर ने बताया कि छात्रों के खिलाफ कोई भी साजिश बर्दास्त नहीं की जाएगी।

मनन दूबे ने जननायक जयप्रकाश के क्रांतिकारी तेवर को बताया कि एक पैर रेल में एक पैर जेल में और यदि जरूरत पड़ी तो और बड़ा आगाज होगा। इसके पश्चात छात्रों से ली गई भिक्षा राशि कुलपति को सौंपा गया और एक बड़े आगाज एवं आंदोलन का अल्टीमेटम दिया गया।

इस दौरान अनुभव महामंत्री, अंकित उपाध्यक्ष, अभिषेक सीटू, मंजूर, अभिनव चंचल, प्रवीण विक्की, हिमांशु, अनुराग पटेल, इशू सिंह, आदित्य परिहार,सौरभ सहयोगी,कुंवर सिंह के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव,नीतीश यादव, अंकित सिंह, रिंशु पांडेय, शमशेर, अमरेश, यूपी सिंह, आदित्य परिहार, सूरज एवं जिले के हजारों छात्रनेता उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago