Categories: बलिया

बलियाः सुभाषचंद्र जयंती पर छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को किया जागरुक

बलिया में सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर एसपी के निर्देशन में स्कूलों बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।

बता दें कि बलिया एसपी राजकरन नैय्यर के निर्देशन में बलिया पुलिस के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूलों छात्रों और पुलिस के द्वारा शहर से लेकर सुखपुरा थाना क्षेत्र तक मानव श्रृंखला बनाई।

इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने की हिदायत भी दी गयी, यह भी बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन दुर्घटनाओ में कमी लायी जा सकती है। वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें, ऐसी समझाईश दी गई।

18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने हेतु प्रोत्साहित न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, शीत ऋतु में पड़नें वाले कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों में रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगाने तथा अन्य लोगों को भी इनका पालन करने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील भी की गई। इस दौरान यातायात क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी व प्रभारी निरीक्षक यातायात राकेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago