बलिया में छात्र संघ चुनाव का मामला गरमाया, जिलाधिकारी कार्यालय पर हल्ला बोल

बलिया में छात्र संघ चुनावों को लेकर गहमागहमी बढ़ी हुई है। मंगलवार को बलिया के छात्रों ने जिला कार्यालय पर हल्ला बोल दिया। छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कराने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने छात्रों का यह प्रदर्शन हुआ। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं की जाती है तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।

जनपद में छात्र संघ चुनाव की तारीखों के ऐलान की मांग करते हुए बलिया के छात्र जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय पर जमकर नारेबाजी हुई। आज हुए हल्ला बोल की रणनीति छात्र बीते कुछ दिनों से बना रहे थे। सोशल मीडिया पर हल्ला बोल का पोस्टर खूब शेयर किया जा रहा था। आज जिलाधिकारी कार्यालय पर छात्रों ने कहा कि “लंबे समय से धरना-प्रदर्शन और संघर्ष करने के बावजूद अभी तक छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई। तो हमने भी तय किया है कि जब तक तिथि नहीं बताई जाएगी तब तक ये आंदोलन चलता ही रहेगा।

इस मौके पर छात्र नेता प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि “अगर जल्द ही प्रशासन की ओर से छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं की जाती है तो हमारा यह आंदोलन व्यापक रूप धारण करेगा।” बता दें कि बीते कई हफ्तों से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव को लेकर खूब हंगामा मचा हुआ है। आए दिन धरना-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से छात्र संघ चुनाव की नियमावली जारी कर दी गई है। लेकिन अब सारा पेंच जिला प्रशासन की ओर से फंसा है। छात्र संघ चुनाव में जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। जिला प्रशासन से हरी झंडी मिलते ही छात्र संघ चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।

आज बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर हुए प्रदर्शन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नितेश यादव, महामंत्री अमित सिंह, रोशन सिंह, हिमांशु सिंह, अभिनव सिंह, सूरज यादव, दीपू मिश्रा, अमरेश यादव, आकाश सिंह, तेज प्रताप सिंह, आलोक कुमार भारती, मनु कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago