Categories: featured

बलिया: प्रशासन से आर-पार की लड़ाई के मूड में छात्र नेता, दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन

बलिया में अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर छात्र नेता अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। नगर के टीडी कालेज चौराहे पर छात्र नेताओं का आमरण अनशन का दूसरा दिन भी जारी रहा। बीते दिन से अनशन पर बैठे छात्रनेताओं की हालत बिगड़ने लगी है। आदित्य प्रताप सिंह योगी, सूरज गुप्ता, सिंटू यादव की सेहत नाजुक है। ऐसे में छात्र संगठन चिंता में हैं। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे इस प्रदर्शन को और उग्र करने के लिए बैठक बुलाई गई और 11 सितंबर को बलिया में छात्र नेताओं के समर्थन में पूर्ण बंदी किए जाने का फैसला लिया गया।वहीं दूसरी ओर प्रशासन मांगों को लेकर उदासीन बना हुआ है। किसी ने भी छात्रों की मांगों को संज्ञान में नहीं लिया है।इसको लेकर छात्रनेता आक्रोशित हैं। नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नु ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी उसे महंगा पड़ सकता है, हमारा संघर्ष दिन प्रतिदिन और बड़ा होता जाएगा। आम जनमानस के समर्थन से आने वाले 11 सितंबर को छात्र कर्फ्यू लगाई जाएगी। जनपद में व्यापारियों ,अधिवक्ताओं, मजदूरों व छात्रों के समर्थन से पूर्ण बंदी की जाएगी।

पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडे दीपक व पूर्व अध्यक्ष अजय यादव ने भी इस छात्र प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव, पूर्व अध्यक्ष राहुल यादव, पूर्व महामंत्रीआशुतोष ओझा, छात्र नेता , जाकिर हुसैन ,अविनाश सिंह ,छात्र नेता यशजीत सिंह ,छात्र नेता प्रभात मौर्य, छात्र नेता दीपक पासवान ,मंटू साहनी ,वीर प्रताप,दिग्विजय पासवान ,अनुराग पटेल व सैकड़ो नौजवान उपस्थित रहे संचालन प्रवीण सिंह ने किया। बता दे कि जनसमुदाय भी छात्रों को समर्थन दे रहा है। छात्रों को सपोर्ट कर लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago