बलिया। उत्तरप्रदेश ग्राम विकास बैंक के बड़े बकायदारों से अब सख्ती से निपटा जा रहा है। बलिया की शाखा रसड़ा में एक लाख से बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की हुई हैं। वर्तमान में 19.20 लाख के बकाएदार के वारिस को गिरफ्तार किया गया। बकायेदार के अनुरोध और धनराशि जल्द जमा कराने के आश्वासन पर छोड़ा गया। और एक लाख तत्काल जमा कराने के निर्देश भी दिए गए।
बलिया की शाखा रसड़ा के एक लाख से बड़े बकायेदारों में से एक हरिहर कृपाल पुत्र गोपाल निवासी ग्राम-तिवारीपुर, पोस्ट- उचेटा। जो कि वर्तमान में 19.20 लाख के बकाएदार हैं और इनके खिलाफ 11.14 लाख रुपये की आरसी की कार्रवाई प्रस्तावित है। ऐसे में मृतक के वारिस बृजेन्द्र कुमार तिवारी को तहसील के अमीन अभिषेक सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक बलिया/ रसड़ा अजय कुमार यादव की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। और एसडीएम रसड़ा के समक्ष पेश किया गया।
बकायेदार के अनुरोध और धनराशि जल्द जमा कराए जाने के आश्वासन के आधार पर उप जिलाधिकारी के आदेसानुसार एक लाख रुपए तत्काल जमा करने के सख्त निर्देश के बाद छोड़ा गया l सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता नीरज कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों की गिरफ्तारियां आगे भी जारी रहेगी। इसलिए जनपद के बकाएदारों से अपील है कि एकमुश्त समझौता योजना जो कि 30 सितंबर को खत्म हो रही है इसका लाभ लेते हुए बकाया धनराशि जमा करते हुए उत्पीड़क कार्रवाई से बचें।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…