Categories: बलिया

बलिया: व्यापारी सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा करते हुए STF ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

बलिया में असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता सुसाइड केस में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अजय सिंह सिंघाल, पूना सिंह, आलोक सिंह को पकड़ा है। ये तीनों भोपाल जा रहे थे। जिन्हें रास्ते में ही पुलिस ने दबोच लिया।

बता दें कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गए। प्रशासन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी थी। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी राज करन नय्यर के निर्देशन में चार टीमें गठित की गई थी। जो बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित अन्य जगहों पर दबिश दे रही थीं।

गौरतलब है कि घटना के पूर्व गन व्यापारी नन्दलाल को हनुमान सिंह ने तीन मंजिला घर बैनामा कराने पर प्रताड़ित किया था। जिसके कारण नन्द लाल ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। अभी हनुमान सिंह सहित अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। उनकी भी गिरफ्तारी जल्द होगी। पुलिस, नामजद दो आरोपी राजू मिश्रा, सुनील मिश्रा सहित तीन को गिरफ्तार कर चुकी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago