बलिया स्टेशन अब दिखेगा ऐसा, लिफ्ट, लाइन, एस्केलेटर से लेकर होंगी ये सुविधाएं

बलिया रेलवे स्टेशन जल्द ही नए स्वरुप में दिखाई देगा। रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण के लिए करीब 41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

स्टेशन आना वाले एप्रोच रोड का विकास किया जाएगा। स्टेशन परिसर में सुधार, प्लेटफार्मों पर यात्री छाजन, प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर सुधार, प्रसाधनों का निर्माण, बुकिंग एवं पार्सल कार्यालय के कार्य के साथ ही 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ. बी.) का निर्माण किया जायेगा।

इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए 4 लिफ्ट, 4 एस्केलेटर (चलती सीढ़ी) लगाई जाएंगी। फिलहाल इस स्टेशन पर 02 फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ. बी.) 13 बुकिंग खिड़की, पूछताछ कार्यालय, जनसम्बोधन प्रणाली, वेटिंग हॉल, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, डॉरमेट्री, एटीएम., सीसीटीवी कैमरा, प्रसाधन एवं 02 एस्केलेटर उपलब्ध हैं। यहाँ पर 04 प्लेटफार्म हैं, जिन पर 5,447 वर्गमीटर में छाजन, पीने के पानी हेतु 98 नल, बैठने हेतु 690 सीट 21 पंखे, 220 लाइट, कोच इंडीकेशन बोर्ड का प्रावधान किया गया है।

इसके साथ ही यहां पर सर्कुलेंटिंग एरिया को मानक के अनुरूप विकसित कर बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट टावर लगाया गया है। इस स्टेशन पर ट उत्पादों का स्टॉल स्थापित है। यहाँ पर प्रतिदिन लगभग 38 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है।

यह स्टेशन सीधी ट्रेन सुविधा से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, आसनसोल, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, रायपुर, अमृतसर, गुवाहाटी, अजमेर, सूरत, अहमदाबाद आदि नगरों से जुड़ा है। ऐसे में यहां हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है। अब ये यात्री जल्द ही बलिया रेलवे स्टेशन को नए स्वरूप में देखेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago