बलिया में हाईटेंशन तार से झुलसे ग्रामीण की मौत, जेई और लाइनमैन पर मुकदमा दर्ज

बलिया जिले के श्रीनगर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली। बीते मंगलवार की सुबह श्रीनगर के नागा यादव के ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से नागा यादव बुरी तरह झुलस गए। मंगलवार की रात तक इलाज के दौरान ही वाराणसी में उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के शिकार श्रीनगर के वृंदा यादव भी हुए। जिनका इलाज अभी चल रहा है।

नागा यादव की मृत्यु के बाद उपकेंद्र बैरिया के जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नागा यादव की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने जेई विनोद भारद्वाज और अज्ञात लाइनमैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 338 के तहत मुकदमा लिखा गया है। रेवती के एसओ यादवेंद्र पांडेय ने मीडिया से कहा है कि नागा यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बलिया के श्रीनगर के निवासी नागा यादव मंगलवार की सुबह शौच जा रहे थे। तभी रास्ते में उन पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 35 साल के नागा झुलस गए। इस घटना में 40 साल के वृंदा यादव भी झुलसे। इसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर नागा यादव को वाराणसी भेज दिया। वाराणसी में ही इलाज के दौरान रात के वक्त नागा यादव का निधन हो गया। जबकि वृंदा यादव का इलाज जारी है।

मंगलवार की सुबह जब यह हादसा हुआ तो गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने गुस्से में आकर सड़क जाम कर दिया। लगभग दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क खाली करवाया। गांव वालों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से ही यह हादसा हुआ है। इस इलाके की हाईटेंशन तार टूटी हुई थी लेकिन मरम्मत किए गए बगैर ही लाइन दे दी गई।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago