बलिया एसपी की बड़ी कार्यवाही, 6 थानों के 7 पुलिसकर्मी भेजे लाइन, पुलिस विभाग में हड़कंप

बलिया पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने जब से चार्ज लिया है तब से वह अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाहियां कर रहे हैं इसके साथ ही वह पुलिस विभाग में व्यवस्था सुचारु करने में लगे हैं। इसी के तहत अब पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने एक साथ 6 थानों के 7 पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई करते हुए उन्हें पुलिस लाईन भेज दिया।लाइन भेजे जाने वालों में हेड कांस्टेबल मनोज सिंह रेवती, कां0 बृजेश सिंह उभांव, का0 लवकेश पाठक दुबहड़, का0 मंजीत यादव व देवनाथ बैरियां, का0 भानु पांडेय नगरा व का0 कमलेश कुमार यादव दोकटी का नाम शामिल है। इसके अलावा महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव को पुलिस लाइन से सीसीटीएनएस चितबड़ागांव भेज गया है।

सूत्रों की माने तो जिन कॉस्टेबलों पर कार्यवाही की गई है वह सभी अपने थाने के खास सिपाही माने जाते हैं। इसके साथ ही इस बड़ी कार्यवाही के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस पूरी कार्यवाही को पशु तस्करी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago