Categories: बलिया

बलियाः तेज रफ्तार वोल्वो बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, रसड़ा-मऊ मार्ग पर हुआ हादसा

बलिया के रसड़ा-मऊ मार्ग के रजमलपुर रेलवे क्रांसिग के पास रोडवेड की वोल्वो बस हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार से जा रही वोल्वो बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आईं।

बताया जा रहा है कि बलिया से लखनऊ जा रही बस क्रासिग के समीप मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। हांलाकि बस को अनिंयत्रित होता देख चालक ने सूझबूध दिखाई और तेज रफ्तार को समय रहते नियंत्रित कर लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

बता दें कि बस में 30 यात्री सवार थे। जिन्हें मामूली चोटें आई। सूचना मिलते ही पकवाइनार चौकी इंचार्ज औरगंजेब खां अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी दूसरी बस व अन्य साधनों से अपने गंतव्य की ओर निकल गए।

इधर रसड़ा-बलिया मार्ग के कोटवारी मोड़ पर बुधवार की सुबह हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दिवाकर तिवारी निवासी कोटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दिवाकर अमहर गांव की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से आ रही बोलेरो धक्का मारते हुए चली गई। इससे बाइक सवार घायल हो गया। जिसका उपचार जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago