Categories: बलिया

बलिया: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 16 वर्षीय युवक की मौत

बलिया के नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर 10वीं का एक युवक हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी और इसी बाइक पर 10वीं का छात्र सवार था। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नगरा थाना क्षेत्र के गौरीटार निवासी 25 वर्षीय बृजेश राजभर और 16 वर्षीय पंकज यादव बाइक से मालीपुर गए थे, जहां से दोनों वापस लौट रहे थे। वे नगरा थाना क्षेत्र के कोटवारीपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि तभी उन्हें एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।

हादसा की भयवहता अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सवार 10वीं के परीक्षार्थी पंकज की मौत हो गई, जबकि बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पंकज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था और दसवीं की परीक्षा दे रहा था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago