Categories: बलिया

बलियाः तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बलिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां अंधी गति से दौड़ रही बोलेरा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक हादसा गड़वार-फेफना मार्ग कनैला गांव बिसुकिया मोड़ पर हुआ। यहां मनियर निवासी धीरज गोंड़ पुत्र अशोक गोंड़ सोमवार को घर का सामान लेने फेफना गया था।लौटते समय ही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया। इससे मौके पर धीरज की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक ने भागने की कोशिश की जिसे लोगों ने पकड़ लिया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजा के लिए जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बलिया भेज दिया और बोलेरो को थाने ले गए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago