भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को खेल दिवस के रुप में मनाया गया। बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में बच्चों को बताया गया।
साथ हीमेजर ध्यान चंद्र के भारतीय हॉकी में अतुलनीय योगदान का उल्लेख करते हुए निबंध प्रतियोगिता एवं खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर तुषार नंद ने मेजर ध्यानचंद के फोटो पर पुष्प अर्पित कर और केक काटकर प्रतियोगिता का आरंभ किया।
वहीं प्रतियोगिताओं को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स टीचर अफजल, सुनील कुमार प्रधानाचार्य अबरी बघेल और सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा। बच्चों ने मेजर ध्यानचंद के पथ पर चलने का संकल्प भी लिया।
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…