Categories: बलिया

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को रहें तैयार, बलिया में 7 नंवबर को लगेगा विशेष कैंप

बलियाः आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु हो गई हैं। इस बार चुनाव में कई नए मतदाता भी शामिल होंगे। ऐसे में जो लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं उनके लिए 7 नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं की सुविधा के लिए इस कैंप का आयोजन होगा। 7 नंवबर रविवार के दिन कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में जन सामान्य से दावे और आपत्तियां (फार्म-6,7,8) समस्त बीएलओ/ पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे जो जनसामान्य की मदद करेंगे। सभी दस्तावेज चेक करेंगे। साथ ही डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उच्चाधिकारी भ्रमण कर उनकी उपस्थिति भी सुनिश्चित करेंगे।

वहीं डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मौके पर अधिकारी अनुपस्थित रहेंगे तो संबंधितों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि समाज सेवी संगठनों से भी अपील है कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अपेक्षा के अनुसार सभी व्यक्तियों, नवयुवक, नवयुवतियों महिलाओं का नाम, जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त कर चुके हैं लेकिन उनका नाम निर्वाचक नामावली में नहीं है, उनके नाम शामिल करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सही सूची बन सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago