Categories: बलिया

बलिया- विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाअधिकारी को पांच सूत्रीय मांग के साथ सौंपा ज्ञापन

बलिया डेस्क: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को लेकर तकरार के बीच जिले के विपक्षी दल भी इसको लेकर अब अपना मोर्चा खोलते करते नज़र आ रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर सोमवार को राज्यपाल का संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उल्लेख किया है कि लंबे संघर्ष के बाद 22 दिसंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया के भावनाओं एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सम्मान में इस विश्वविद्यालय का न केवल आधारशीला रखी बल्कि इसके लिए धन भी आवंटित किया था।

उनकी प्रमुख मांगे इस प्रकार से हैं

उन्होंने मांग में सबसे पहली मांग यह हैं कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर में निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाए।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर में प्रारंभ में 10 गैर प्रयोगात्मक विषयों की मान्यता मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा बनाए गए बंधे को उच्चीकरण करके पथवे का निर्माण कराया जाए।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर में भवन निर्माण सहित सभी जरूरी कार्यों को संपन्न कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्वमंत्री जियाउद्दीन रिजवी, यशपाल सिंह, डॉ. विश्राम यादव, संजय उपाध्याय, राजन कन्नौजिया, मिठाईलाल भारती, जयप्रकाश यादव, अजय यादव, हरेंद्र गोंड, शशिकांत सिंह, भीम यादव, रामविलास यादव, मनोज यादव, छितेश्वर यादव, मनोज यादव आदि शामिल रहे।

सतीश

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago