बलिया में सपाइयों का हल्लाबोल, बेरोज़गारी सहित कई मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन

बलिया डेस्क : देश में बढ़ती बेरोज़गारी और निजीकरण सहित कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड ने हल्ला बोल दिया है। प्रदेश भर में सपाइ सड़कों पर उतरकर सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेशभर में ये विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किए जा रहे हैं।

इन प्रदर्शनों में पार्टी की चारों यूथ विंग के कार्यकर्ता शामिल हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने बलिया में ज़िला मुख्यालय का घेराव कर कई मुद्दों को लेकर ज़िलाधिकारि को ज्ञापन सौंपे। जिन मुद्दों को लेकर सपाइयों ने ज्ञापन सौंपे, उनमें बेहाल किसान, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरण, भ्रष्टाचार और नष्ट रोजगार, आरक्षण पर वार और यूपी में बीएड प्रवेश परीक्षा में दलित छात्रों के निशुल्क प्रवेश पर रोक शामिल है।

सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोदी-योगी राज में किसान परेशान हैं। शिक्षा महंगी हो गई है। बेरोजगारी बढ़ गई है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। निजीकरण से रोजगारों की संख्या में कमी आ रही है और योगी सरकार में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है। युवाओं को जीविका के लिए रोजगार चाहिए, जो उन्हें सरकार नहीं दे रही।

प्रदर्शन के दौरान कई जगह से सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस की बर्बरता का सामना भी करना पड़ा। कई जगह से ख़बरें आ रही हैं कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजी। प्रयागराज और वाराणसी में तो पुलिस ने पहले प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इसी तरह गाज़ीपुर में भी कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिसबल का प्रयोग किया गया। यहां भी पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago