बलिया में आज योगी सरकार की नीतियों के ख़ि’लाफ़ प्रद’र्शन करेगी समाजवादी पार्टी !

बलिया- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आज नौ अगस्त को कलक्ट्रेट में आज पार्टी नेता और कार्यकर्त्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे ।

नगर विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी कालिका यादव ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। खास तौर पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सरकार तमाम हथकंडे अपना रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए नगर विस क्षेत्र से दस हजार कार्यकर्ता जिला मुख्याल पहुंचेंगे।

पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त ने कहा कि मौजूदा सरकार सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इससे हम डरने वाले नहीं हैं।

वहीँ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र  चौधरी ने बताया कि जिन 25 मांगों को लेकर यह प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा, उनमें उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ न्याय और इस प्रकरण में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उत्तर प्रदेश के बाहर किसी जेल में स्थानान्तरित करने,

सोनभद्र जिले के उम्भा गांव में पिछले महीने सामूहिक कत्लेआम का कारण बनी जमीन को आदिवासियों को आवंटित कर राजस्व अभिलेख में उनका नाम स्थायी रूप से दर्ज करने और सोनभद्र के उम्भा गांव के नरसंहार की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रेक अदालत के जरिए अविलम्ब सजा दिलाने की मांगें प्रमुख हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago