Categories: बलिया

बलिया एसपी ने काम के प्रति लापरवाही बरतने पर मुख्य आरक्षी और आरक्षी को किया सस्पेंड

बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने काम के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता बरतने पर 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने सिकंदरपुर थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी मुनीब यादव और आरक्षी विकास कुमार यादव को सस्पेंड किया है।

एसपी विक्रांत वीर ने विभागीय अनुशासन को बनाए रखने के लिए यह कड़ा कदम उठाया। उन्होंने इस कदम से संकेत दिया कि किसी भी कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। दोनों आरक्षियों के खिलाफ जनता से खराब व्यवहार करने के साथ ही कर्तव्य के पालन में लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। इसके बाद दोनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों आरक्षियों के निलंबन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। अब कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी शिकंजा कसने की शुरुआत हो चुकी है। पुलिस महकमे में हो रही लगातार कार्रवाई से साफ संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी हालत में अनुशासन से समझौता नहीं होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago