पत्रकार से नेताओं तक के हत्यारोपी हरीश पासवान के एनकाउंटर पर बलिया एसपी ने क्या कहा?

बलिया। शुक्रवार को बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र में हरीश पासवान नाम के अपराधी का एनकाउंटर हो गया। हरीश पासवान को पकड़ने गई यूपी एसटीएफ की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हरीश पासवान मारा गया। हरीश पर लूट, अपहरण, हत्या जैसे मामलों में लगभग 32 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस की ओर से उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। हरीश पासवान के एनकाउंटर पर बलिया के पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, “जनपद बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र में एसटीएफ की टीम के साथ एक शातिर अपराधी हरीश पासवान जिस पर कुल 32 मुकदमें दर्ज हैं।जिनमें चार राज्यों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती, अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। वह अपने किसी साथी के साथ किसी से मिलने जा रहा था। उस दौरान पुलिस की टीम जब उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी तब उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एसटीएफ की टीम के द्वारा जो हरीश पासवान है उसे गोली लगी है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

हरीश पासवान के नाम से लूट से लेकर हत्या तक के अपराधिक मामले दर्ज हैं। पत्रकार से लेकर नेता तक उसके शिकार बन चुके थे। हरीश पासवान ने ही पत्रकार राजीव रंजन की भी हत्या करवाई थी। इसके अलावा बिहार के एक सांसद प्रतिनिधि के हत्या के मामले में भी हरीश पासवान संलिप्त था। उड़ीसा एक राउरकेला में भी एक युवक के हत्या का आरोपी था हरीश पासवान। हालांकि हरीश पासवान को लेकर जिले की पुलिस तब सक्रिय हुई जब 7 जुलाई को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या की गई।जलेश्वर सिंह को गोलियों से भून दिया गया था। जलेश्वर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे हरीश पासवान और आजमगढ़ का अलीशेर।2 अगस्त को वाराणसी रेंज के अपर पुलिस महानिदेशक ने हरीश पासवान की इनामी राशि बढ़ाने का ऐलान किया था। जिसकी संस्तुति बीते अगस्त महीने में की गई थी। इसी के बाद हरीश पासवान की इनामी राशि पचास हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई थी।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago