धनउगाही के कथित आरोप में चौकी इंचार्ज और सिपाही को बलिया SP ने किया लाइन हाजिर

बलिया में अवैश शराब और गो तस्करी के मामले में अब पुलिस एक्शन में है। एसपी राजकरन नैय्यर ने धनउगाही और उत्पीड़न करने के कथित आरोपी प्रभारी चौकी इंचार्ज मालदह अखिलेश नारायण सिंह और हल्का सिपाही वकील सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद कहा जा रहा है कि अन्य जिम्मेदारों के ऊपर भी कार्रवाई हो सकती है।
बता दें कि सिंकदरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब और गो तस्करी का कारोबार चल रहा है। इसको लेकर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा नेता अखिलेश सिंह गुड्डू ने शिकायती पत्र लिखा। जिस पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच सीओ सिकंदरपुर को सौंप दी है।
साथ ही जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अब एसपी की कार्रवाई के बाद संदिग्ध अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि अवैध शराब व गो तस्करी की सही रूप से जांच कर दी जाय तो आधा दर्जन से अधिक जिम्मेदारों पर गाज गिर सकती है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago