बलिया में सपाइयों ने दिखाया दम, यूपी सरकार के खि’लाफ किया प्रदर्श’न, उम’ड़ा हुजूम

बलिया– बीते लोकसभा चुनाव और राज्यसभा में लगे झटके के बाद समाजवादी पार्टी सड़क पर संघर्ष कर संगठन में जान फूंकने के प्रयास करने में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में अगस्त क्रांति दिवस के दिन विरोध प्रदर्शन किया ।

Photo- social media

राज्य की कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कई जगह सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई सपाई घायल हुए हैं । वहीँ शुक्रवार दोपहर सपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बलिया जिला कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन कर रहे थे । समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लम्बे समय बाद शुक्रवार को अपने पुराने अंदाज़ में दिखे । लाल टोपी व झंडा लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया। सभी नेता अलग-अलग जुलूस लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे।

Photo- social media

क्या बोले बलिया के सपाई नेता – धरना सभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है, किसी भी क्षेत्र में एक भी युवाओं को नौकरी नहीं दी गयी।  प्रदेश में आराजकता का माहौल है। कहा कि पिछड़े वर्ग का वोट लेकर सत्ता में आई भाजपा हर क्षेत्र में पिछड़ों का ही हक मार रही है।

शिक्षण संस्थाओं में बेतहाशा शुल्क वृद्धि हुई है। उन्नाव में पीड़िता बेटी को न्याय नहीं मिल रहा है। उभ्भा में सामूहिक नरसंहार हुआ। बहन-बेटियों के साथ रोज अनहोनी हो रहा है। इतना सबके बावजूद सरकार मौन है। वह लोगों का ध्यान दूसरे मुद्दों पर भटकाने की साजिश कर रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने युवाओं का आह्वान किया कि इस सरकार के खिलाफ लड़ाई में आप सबके सहयोग की आवश्यकता है।

balliakhabar.com

पूर्व मंत्री मो. रिजवी ने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के मन में भय पैदा करना चाहती है।सनातन पांडेय ने कहा कि आज देश में आपात काल से भी बदतर हालात हैं। सरकार अपनी मशीनरी के बल पर उसे दबाने का कार्य कर रही है।  पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जिले का किसान जल जमाव से परेशान है। फसलों की बुआई नहीं हुई, जो हुई थी वह भी सड़ गयी। नगर की नालियां बजबजा रही हैं, लेकिन सरकार व उसके नुमाइंदे बेफिक्र हैं। अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव व संचालन राजन कन्नौजिया ने किया। 

Photo- Rama Yadav Facebook

पुरे प्रदेश में हुए धरना कार्यक्रम में पार्टी के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं सहित समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठन, महिला सभा तथा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया. इस दौरान सपाइयों ने 25 सूत्रीय मांगें भी रखी.

बता दें की प्रदर्शन व धरना-सभा में जिपं अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक होरख पासवान समेत दर्ज़नो नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे । इसके अलावा सिकंदरपुर, बिल्थरारोड, बैरिया, फेफना, रसड़ा, बांसडीह विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago