Categories: बलिया

बलियाः पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ सपा ने खोला मोर्चा, दी आंदोलन की चेतावनी

बलिया में पुलिस की मनमानी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सपा नेताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। सपा ने चेतावनी भी दी कि अगर पुलिस की मनमानी पर कार्रवाई नहीं हुई तो सपाई सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेंगे।

बता दें कि पिछले दिनों जिला पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रनेता धनंजय सिंह बिसेन के साथ कोतवाल ने दुर्व्यवहार किया। इसके विरोध में छात्रनेता सड़क पर हैं। अब सपा भी छात्रों के समर्थन में आगे आई है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस रक्षक की भूमिका निभाने की बजाय समाज में भय का माहौल बना रही है। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि पुलिस निरंकुश हो चुकी है। जनता में भय पैदा कर अनैतिक लाभ कमा रही है।

सपा नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों जिस प्रकार छात्रनेता धनंजय सिंह बिसेन के साथ कोतवाल ने दुर्व्यवहार किया, वह गंभीर है। सहतवार थाना प्रभारी पर भी भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि समाजवादी पार्टी इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।

इस दौरान राजमंगल यादव, यशपाल सिंह, डॉ. विश्राम यादव, संजय उपाध्याय, सुशील पांडे कान्हजी, राघव सिंह, कामेश्वर सिंह, राजन कन्नौजिया, रविंद्र नाथ यादव, रामेश्वर पासवान, गीता सिंह, आशुतोष ओझा, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, जलालउद्दीन जेडी, अभिषेक पांडे, मिंटू खां आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago