Ballia- कोरोना से जान गंवाने वाले शिक्षकों के लिए आगे आए सपा नेता, दिया 50 हज़ार का चेक

बलिया डेस्क । कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश के हेल्थ सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित किया। अस्पतालों की कमी के साथ-साथ देश में ऑक्सीजन, दवा, आईसीयू बेड समेत कई तरह की इमरजेंसी मेडिकल वस्तुओं की भारी कामी देखने को मिली, लेकिन इन मुश्किल हालात में भी कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ही लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।

ऐसे ही एक शख्स के बारे में हम आपको बताते हैं, जिन्होंने अपने स्तर से जरुरतमंदों की मदद की और कई जिंदगियों को बचाने में सहयोग तो दिया ही लेकिन अब जो इन्होने काम किया है उसकी चर्चा पुरे जिले में हो रही है। बैरिया विधानसभा के गांव भवन टोला के रहने वाले सपा नेता सूर्यभान सिंह ने अपने विधानसभा में कोरोना से जान गवा चुके शिक्षकों के परिवार वालों की मदद को सामने आये हैं। सपा नेता  सूर्यभान सिंह ने इसी कड़ी में  दो शिक्षकों के परिजनों को 50 – 50 हजार रुपये का चेक दिया है। वहीँ उन्होंने एलान किया है कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद बैरिया विधानसभा के किसी भी शिक्षक-शिक्षिका की कोरोना से अगर मौत हुई हैं तो वे उनके परिजनों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहयोग करेंगे। सूर्यभान सिंह ने ये रकम निजि तौर पर दी हैं। सबसे हैरान करने वाले बात ये है कि सूर्यभान सिंह खुद कोरोना पॉजिटिव हैं तथा अपने घर पर होम कोरंटिन हैं। इसके बावजूद अपने लोगो की मदद करने का जज्बा कायम है।

बता दें कि सूर्यभान सिंह के बीमार होने की वजह से उक्त धनराशि का चेक समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष आनन्द यादव ने शिक्षकों के घर जाकर उनके परिजनों सौपा।  गौरतलब है कि सूर्यभान सिंह ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने के बाद बैरिया विधानसभा क्षेत्र के किसी भी शिक्षक-शिक्षिका की कोरोना संक्रमण की वजह से अगर मौत होती हैं तो वे उनके परिजनों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहयोग करेंगे।

जैसा की अपनी घोषणा के 24 घण्टे के अंदर ही उन्होने दो शिक्षकों के परिजनों को सहयोग राशि का चेक पहुंचा दिया। बैरिया कस्बे के निवासी व प्राथमिक विद्यालय टेंगरही में बतौर प्रधानाध्यापक तैनात भोलानाथ यादव के घर शनिवार को 50 हजार रुपये का चेक उनके पुत्र आशुतोष कुमार यादव को दिया। वहीँ भोलानाथ यादव पंचायत चुनाव के बाद से बीमार थे उनका इलाज बनारस में चल रहा था। इलाज के दौरान ही 20 मई को उनकी मौत हो गई थी। उक्त के अतिरिक्त मून छपरा निवासी व उच्च प्राथमिक विद्यालय करमानपुर में बतौर शिक्षक तैनात अमित कुमार मिश्र की मौत भी पंचायत चुनाव के बाद हो गई थी।

इनके घर जाकर 50 हजार रुपये का चेक उनके बड़े भाई गिरीश मिश्र को भिजवाया । इसके पहले सपा नेता सूर्यभान सिंह ने सीएचसी सोनबरसा व जे पी नगर में अपने निजि रुपये लगभग 5 लाख की लागत से दो ऑक्सीजन कांस्टेटर व चार गैस सिलेंडर भी दिया था जो कोरोना रोगियों के लिये काफी उपयोगी साबित हो रहा हैं।  सूर्यभान सिंह का कहना हैं कि पंचायत चुनाव के बाद शिक्षकों की हो रही मौत से मैं व्यथित हूँ। ऐसे समय मे शिक्षकों के परिजनों के साथ खड़े रहेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

7 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago