बलिया SP के एक्शन से पुलिसकर्मियों को सर्द रातों में भी छूट रहे पसीने!

बलिया में विधानसभा की तैयारी और अपराध की रोकथाम को लेकर एसपी एक्शन में जा रहे हैं। ऐसे में काम में लापरवाही बरतने वाले दरोगा और थानेदारों के सर्द रातों में भी पसीने छूट रहे हैं। दरअसल पुलिस कप्तान गूगल मीट क्लास में सभी दारोगा और थानेदारों की क्लास ले रहे हैं। हालांकि पुलिस कप्तान की सख्ती का असर भी देखने को मिल रहा है। इस पहल को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक सार्थक पहल माना जा रहा है।

दरअसल बीते कुछ दिनों से विभिन्न सर्किल क्षेत्रों में एसपी की देर रात तक चलने वाली मीटिग पूरे महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है। बारी-बारी से कप्तान हल्कावार सबके कार्यो की समीक्षा के साथ उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। अब तक कई की फाइल भी खुल चुकी है। इस तरह की डिजिटल मॉनीटरिग से लापरवाही उजागर होने पर पुलिसकर्मियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं।

बता दें रात लगभग दस बजे से डिजिटल मीटिंग शुरू होती है। जिसमें 3 से 4 घंटे सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक शामिल होते हैं। कप्तान बारी-बारी से सभी से रू-ब-रू होते हैं। आवश्यकता पड़ने पर जिले की 6 सर्किल के 22 थानों के पुलिसकर्मियों को मीटिग में जोड़ा जा सकता है। गूगल मीट के दौरान काम में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को डांट-फटकार के साथ जांच का सामना करना पड़ रहा है। इस नई व्यवस्था से कानून व्यवस्था कायम रखने में अधिकारियों को सहूलियत होगी।

मीटिंग को लेकर एसपी राजकरन नय्यर का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौर में वर्चुअल माध्यम का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरे जनपद में कानून व्यवस्था की जानकारी अपडेट होती रहती है। विधानसभा चुनाव को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से यह एक सार्थक पहल मानी जा रही है। इससे कानून व्यवस्था में कसावट भी आ रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago