Categories: बलिया

बलिया एसपी ने 10 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला, जानिए किसे कहां भेजा

एक बार फिर बलिया पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। जिला एसपी राजकरन नय्यर ने 10 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। वहीं फेफना थानाध्यक्ष और यहां के अपराध निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी ने फेफना थानाध्यक्ष की कमान दोकटी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक रोहन राकेश सिंह को सौंपी है। वहीं पुलिस चौकी सीयर प्रभारी उपनिरीक्षक मदन पटेल को दोकटी थाने भेजा गया है। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को नगरा थाने पर भेजा गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को यातायात प्रभारी के पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा एसपी ने पुलिस लाइन से निरीक्षक सोनू कुमार को निरीक्षक (अपराध) रेवती तथा निरीक्षक संजय शुक्ला को निरीक्षक (अपराध) शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। सुखपुरा थाने से कांस्टेबल रोहित वर्मा को आंकिक शाखा तथा पुलिस लाइन से कांस्टेबल अर्जुन यादव को सर्विलांस सेल में भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago