Categories: बलिया

बलियाः जमीन विवाद में पिता की हत्या करने वाले बेटा और बहु गिरफ्तार

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते दो बेटों और बहुओं ने बुजुर्ग को इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित 1 बेटे और 2 बहुओं को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अभियुक्तों को मंगलवार को धारा 323,504,506 तथा बढ़ोत्तरी धारा 304 के तहत पेश न्यायालय किया।

जानकारी के मुताबिक सहतवार वार्ड नंबर एक निवासी मोतीलाल राम (75) और उसके पुत्रों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होता रहता था। मोतीलाल ने 4 पुत्रों और तीन बेटियों की शादी के बाद चारों बेटों के नाम पर अपनी संपत्ति का बराबर बंटवारा कर दिया, लेकिन दूसरे और तीसरे नंबर के बेटों को ये बात अच्छी नहीं लगी।उन्होंने इस बात को लेकर पिता से विवाद शुरू कर दिया। रविवार रात को भी दोनों भाईयों ने पिता से विवाद किया और उनपर जानलेवा हमला कर दिया।

गंभीर हालात में बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। मामले में दो पुत्रों तथा दो पुत्रवधुओं पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मंगलवार के दिन एसआई कमला शंकर गिरी, हेड कांस्टेबल रत्नेश कुमार, अक्षय शुक्ल, रहबर हुसैन, महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह, सत्या देवी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्त अमर राम, शिवकुमारी देवी पत्नी बब्लू राम तथा नीतू पत्नी अमर राम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं के तहत पेश न्यायालय कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago