बलिया डेस्क : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले नेताओं के राज में एक अफ़सर बेटी ने ख़ुदकुशी कर ली. बलिया में नगर निकाय मनियर अधिशाषी अधिकारी मणि मंजरी राय की ख़ुदकुशी का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है और सोशल मीडिया पर उनके लिए इंसाफ़ की आवाज़ बुलंद हो रही है. काँग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.
फ़िलहाल इस मामले में जाँच के बाद ही बहुत कुछ साफ़ होगा लेकिन बलिया में यह चर्चा आम है कि मनियर नगर पंचायत के कार्यपद्धति और अनियमित तौर पर खोले गये 2 करोड़ के टेंडर को लेकर मणि मंजरी रायकाफी डिप्रेशन में चल रही थी.
सोशल मीडिया पर #JusticeForManjari हेजटैग चलाया जा रहा है और साथ ही मनियर ब्लॉक को घेरना और प्रथम दृष्टया आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. फ़िलहाल इस मामले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है. हालाँकि कहा जा रहा है कि पुलिस को महिला अफ़सर का लिखा सोसाइड नोट मिला है. लेकिन अभी साफ़ तौर पर पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है.
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…