बलिया के विभिन्न क्रय केंद्रों पर गेंहू खरीदी काफी धीमी गति से चल रही है। ऐसे में क्रय केंद्र गेंहू खरीदी के लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे हैं। चिलकहर-पीसीएफ हजौली पर अभी तक सिर्फ 9 किसानों से ही गेंहू खरीद हो पाई है। हजौली केंद्र पर लक्ष्य 10 हजार क्विंटल रखी गया है लेकिन 9 किसानों से 500 क्विंटल की ही खरीदी हुई है।
वहीं नगपूरा क्रय केंद्र पर अभी तक 75 किसानों से 3 हजार 544 क्विंटल गेंहू की खरीद हो पाई है, जबकि नगपूरा एसएमआई बिरेंद्र सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि किसानों से गेंहू की खरीद की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा गेंहू खरीदी हो सके।
वहीं किसानों का कहना है कि गेंहू क्रय केंद्र पर देने से पहले ऑनलाइन पंजीयन कराया पड़ रहा है। कई बार जल्द से ऑनलाइन का काम पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में किसान मंडी में गेंहू नहीं बेच पा रहे और व्यापारियों को कम ही रेट में गेंहू बेच रहे हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…