Categories: बलिया

स्वच्छता के मामले में फिर फिसड्डी साबित हुआ बलिया, रैंकिंग में गिरावट

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में बलिया एक बार फिर पिछड़ गया है। बीते साल हुए सर्वेक्षण की तुलना में इस बार बलिया जिले की रैंकिंग और भी नीचे गिर गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बलिया 272 वें स्थान पर पहुंच गया है। 2020 में बलिया 267 वें पायदान पर था। इस साल हुए पांच स्थानों की गिरावट के साथ जिले की रैंकिंग 2019 की बराबरी में पहुंच गया है।

इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण में एक लाख से अधिक और दस लाख से कम आबादी वाले निकायों की सूची जारी की गई है। बलिया के नगरपालिका परिषद की ओर से जिले के नागरिकों को जागरूक न करना इस सूची में रैंकिंग में हुई गिरावट की वजह रही। जिले में गंदगी का आलम किसी से छिपा नहीं है। जल निकासी जैसी मूलभूत व्यवस्था सुचारू ढ़ंग से काम न करना जिले को स्वच्छता के मामले में पीछे घसीट रहा है।

कूड़े की नियमित सफाई और उसके निस्तारण की कोई व्यवस्था न होना जिले की भद्द पिटवा रहा है। शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा रहता है। सीवर का पानी सीधे गंगा में गिरता है। जल निकासी की व्यवस्था बदहाल होने के चलते नाला अक्सर जाम रहता है। सीवर का पानी सड़कों पर बजबजाते हुए पाया जाता है। इन सब की बदौलत ही स्वच्छता रैंकिंग में बलिया लगातार फिसड्डी साबित हो रहा है।

बलिया से आगे इस सूची में पड़ोसी मऊ और आजमगढ़ जिले हैं। हालांकि मऊ की भी रैंकिंग इस बार गिरी है। लेकिन वह भी बलिया से काफी आगे है। बलिया से बेहतर रैंकिंग बता रही है कि मऊ और आजमगढ़ नगरपालिका ठीक ढ़ंग से काम कर रही है। स्वच्छता रैंकिंग में डोर-टू-डोर कचरा लेने और कचरे के निस्तारण की भूमिका सबसे बड़ी है। बलिया जिले में ये दोनों ही काम पिछड़े हुए हैं।

शहर की सड़कों के किनारे कूड़ेदान कहीं-कहीं ही लगा मिलता है। नगरपालिका द्वारा किसी भी खाली स्थान को कूड़ा एकत्र करने वाला जगह बना दिया जाता है। समय पर इनकी सफाई भी देखने को नहीं मिलती है। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता की भारी कमी है। इन सब का नतीजा स्वच्छता रैंकिंग 2021 में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। देखना होगा कि इस रैंकिंग के बाद बलिया नगरपालिका स्थिति सुधारने के लिए क्या प्रयास करता है?

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago