Categories: बलिया

बलिया: सैनिक स्कूल गोरखपुर में चयनित हुईं जमुनाराम स्कूल की छात्रा सिद्धि गुप्ता

समाज के बेहतर विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। सरकारें और सामाजिक संगठन महिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय काम करते आए हैं और महिलाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में पुरुषों से कदम से कदम मिला कर चल रही हैं और नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

जनपद के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा सिद्धि गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल गोरखपुर में हो गया है। सिद्धि की इस उपलब्धि पर परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

बता दें कि सिद्धि की बड़ी बहन रिद्धि गुप्ता का चयन भी 2022-23 में कैप्टन मनोज मनोज पांडे उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल लखनऊ में हो चुका है। इस अवसर सिद्धि के पिता अमित गुप्ता जी ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की भूरी भूरी प्रशंसा किए और उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनके बच्चियों की उपलब्धि में विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि अपने शिक्षा काल के प्रारंभिक दिनों से ही विद्यालय से जुड़ी हुई है।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी द्वारा बालिकाओं को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया और विद्यालय के प्रधानाचार्य एवरी केबी द्वारा बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago