Categories: बलिया

बलिया के इस थाने पर तैनात एसआई का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

बलिया। मनियर थाने पर तैनात एसआई राजेश मिश्र का मंगलवार रात निधन हो गया। 59 साल की उम्र में एसआई मिश्र ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की ख़बर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे थाने में मातम पसर गया

बता दें कि राजेश मिश्र प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के बदली के पुरा निवासी थे। वह 2020 से स्थानीय थाने में अपनी ड्यूटी दे रहे थे। मंगलवार रात वह भोजन करने के बाद रात नौ बजे सो रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें स्थानीय पीएचसी पर ले गए।

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनते ही पुलिस थाने में कोहराम मच गया। मिश्र के निधन की जानकारी एसओ मदन पटेल ने अधिकारियों व मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी अमरावती, पुत्री बबीता, दो पुत्र आशीष मिश्र व अनीत मिश्र हैं। उनके निधन के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago