Categories: बलिया

बलिया: श्री सारथी सेवा संस्थान ने नीरज प्रताप सिंह को बनाया राष्ट्रीय विधि प्रभारी

समाजसेवा के क्षेत्र में बलिया की श्री सारथी सेवा संस्थान का नाम अव्वल स्थान पर आता है। संस्था द्वारा लगातार जनता के हित में काम किए जाते हैं। हाल ही में संस्था की ओर से उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता नीरज प्रताप सिंह को राष्ट्रीय विधि प्रभारी मनोनीत किया है।

संस्थान के सचिव संजीव गिरी ने बताया कि रसड़ा निवासी नीरज प्रताप सिंह का समाजसेवा में अनुकरणीय योगदान रहा है। नीरज प्रताप का नाम इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रांतिकारी छात्र नेताओं में शुमार है और सदैव से उनकी गरीब, शोषित, वंचित, छात्र और बेरोजगारों की लड़ाई में भूमिका अग्रणी रहे हैं। वो अभी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता कार्य कर रहे हैं।

संजीव ने बताया कि आज भी आर्थिक रूप से कमजोर लोग, विधि और कानूनी सहायता के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उनके अधिकारों को समाजसेवा के कड़ी में जोड़ते हुए संस्थान उन्हें निशुल्क विधि परामर्श एवं कानूनी सहायता प्रदान करेगी और इसकी जिम्मेदारी नीरज प्रताप सिंह को दिया गया है।

संस्थान ने आशा व्यक्त की है की नीरज प्रताप पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाएंगे। वहीं नीरज को नई जिम्मेदारी मिलने से उनके शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

9 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago