Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी, बिना रिलीवर के कार्यमुक्त नहीं होंगे चिकित्सक

बलिया जिला अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव है। अस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है। स्टाफ के अभाव में खून की जांच, एक्स रे, सिटी स्कैन आदि जांचे नहीं हो पा रही। ऐसे में सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह का कहना है कि अब बिना रिलीवर आए चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा।

CMS का कहना है कि सीमित संसाधनों में अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का अन्य जनपदों के लिए स्थानांतरित किया गया है, जब तक रिलीवर नहीं आएंगे, तब तक उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि जनपद स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सम्बद्ध चिकित्सकों को उनके पूर्व के स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इसे अस्पताल के लिए आवश्यक मानव संपदा को देखते हुए क्रियान्वित किया जाएगा। जिला अस्पताल के 21 चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया है। लेवल वन के 156 डॉक्टरों के सामने 68 चिकित्सा अधिकारियों के पद खाली हैं, लेवल दो के 17 चिकित्सा अधिकारियों में तीन चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया है। एल 3 के 34 चिकित्सा अधिकारियों के सापेक्ष मात्र आठ चिकित्सा अधिकारी हैं। 26 पद रिक्त पड़े हुए हैं।

कुछ ऐसे ही हालत एल 4 लेवल के 14 पदों के सापेक्ष पांच चिकित्सा अधिकारी कार्यरत हैं। इस लेवल के नौ चिकित्सा अधिकारियों के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में मरीजों को ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago