Categories: बलिया

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, बलिया-शाहगंज पैसेंजर 3 से 5 अक्टूबर तक कैंसल, देरी से चलेंगी कई ट्रेन

बलिया में रेल यात्रियों को आगामी दिनों में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि बलिया से 2 से 5 अक्टूबर तक चलने वाली बलिया-शाहगंज (05171) पैसेंजर और शाहगंज से 3 से 5 अक्टूबर तक चलने वाली शाहगंज-बलिया (05172) अनारक्षित विशेष गाड़ी को निरस्त कर दिया गया है।

जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि
वाराणसी मण्डल के खुरहट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को लेकर प्री-नॉन इण्टरलॉकिंग और नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण बलिया से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

दरभंगा से 25 सितम्बर और 2 अक्टूबर को चलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद (09466) विशेष गाड़ी दरभंगा से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। छपरा से 26, 27, 29, 30 सितम्बर, एक, तीन, चार अक्टूबर को चलने वाली छपरा-सूरत एक्सप्रेस (19046) छपरा से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

नियंत्रण कर चलाई जाने वाली ट्रेनों में दरभंगा से 25, 27, 30 सितम्बर, 2 और 4 अक्टूबर को चलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19166) मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। अजमेर से 25, 26, 28 सितम्बर, 2 और 4 अक्टूबर को चलने वाली अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस (15716) मार्ग में 130 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

अमृतसर से 25, 27, 30 सितम्बर, 2 और 4 अक्टूबर को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस (14650) मार्ग में 130 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। जयनगर से 26, 29 सितम्बर, एक और 3 अक्टूबर को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी मार्ग में 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। सूरत से 25, 27, 28 सितम्बर, 2 और 4 अक्टूबर को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago