बलिया: शहर में जोरशोर से चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, नए एसपी से लोगों को काफ़ी उम्मीद

बलिया डेस्क : शहर के गुदरी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया बंद कराने का तत्कालीन एसपी अनीस अहमद अंसारी का उद्देश्य सिर्फ यही था कि इस दलदल से मासूमों की ज़िन्दगी बचाई जा सकें। लिहाजा वर्षों से चली आ रही चकलाघर को मिनटों बंद कर पूरी तरह से उजाड़ दिया। और मासूमों की ज़िन्दगी बचाने में में वो हदतक सफल भी हुए। लेकिन मातहत चौकी इंचार्ज अतुल मिश्र जो कि भले ही फोन न उठाने के जुर्म में शनिवार की रात लाइन हाजिर हुए हैं, लेकिन सच्चाई तो यही है इन्हीं के कार्यकाल में स्टेशन मालगोदाम रोड पर जिस्मफरोशी धंधा जोरों पर शुरू हो गया है।

मासूम स्कूल, कालेज की लड़कियां या तो बहकावे में या फिर मजबूरी में अपना देह बेचने पर मजबूर हो रही है। एरिया में दो-तीन होटल ऐसा है जो चंद पैसों की लालच में इस तरह के धंधों को फलने-फूलने दे रहे हैं। लड़कियों के बीच दो-तीन महिला मीडिएटर के रूप में काम करती है जो कस्टमर की फिराक में एरिया के उन जगहों पर खड़ी हो जाती है, जहां दिनभर जैसे बैंक, स्टेशन के पास नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

स्थानीय लोगों ने इसे लेकर कई बार आवाज भी बुलंद की, जिलाधिकारी से एसपी तक के पास गुहार भी लगाई, लेकिन धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में स्थानीय लोग इससे तंग आ रहे हैं। गौरतलब हो कि इसी एरिया में कई रिहायशी मकान भी है जहां बच्चे से लेकर बूढ़े सभी लोग दैनिक जीवन-यापन करते हैं। ऐसे में उनको दिक्कत हो रही है। जिले के जिम्मेदारी मौन साधे हुए हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को अब नए एसपी से ढेर सारी उम्मीद है।

रिपोर्ट- तिलक कुमार

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago