बलिया- सेतु निगम ने प्रशासन को लिखा पत्र, इस दिन वाहनों के आवागमन रोक लगाने की अनुमति मांगी

बिल्थरारोड। तुर्तीपार – भागलपुर पुल से एकबार फिर आवाजाही बंद होगी। नवरात्र बाद चार दिन तक इस पुल पर गाड़ियों के इंट्री पर पूरी तरह से ब्रेक लग जायेगा। हालांकि अभी समय निर्धारित नहीं हुआ है। इसको लेकर सेतु विभाग व देवरिया प्रशासन के बीच मंथन चल रहा है। सेतु निर्माण निगम लिमिटेड (देवरिया) ने इसके लिए वहां के जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

हालांकि अभी देवरिया प्रशासन ने फिलहाल इसकी अनुमति नहीं दी है। सेतु निर्माण निगम ने 10 व 11 अक्तूबर तथा 13 व 14 अक्तूबर को पुल पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाने की अनुमति मांगी है। पुल निर्माण निगम की मानें तो पुल पर वाहनों का लोड बढ़ गया है। लिहाजा मरम्मत करनी है, जिसके लिए कम से कम चार दिन का समय चाहिए।1185 मीटर लंबे इस भागलपुर पुल का निर्माण दिसंबर 2001 में पूरा हुआ था और महज 21 वर्ष में ही आधा दर्जन बार मरम्मत किया जा चुका है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago