बलिया- उभाव पुलिस ने मुनादी कराकर हिस्ट्रीशीटर के घर जिला बदर को नोटिस चस्पा किया

बिल्थरारोड।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उभाव पुलिस ने मुनादी कराकर उभाव गांव निवासी सद्दू को छह माह के लिए जिला बदर किये जाने की नोटिस अभियुक्त  की माँ को रिसीव कराया।

गुरुवार के अपराहन बाद इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने पुलिस बल के साथ उभाव गांव निवासी सद्दू के घर पहुँचे और मुहल्ले में लाउडस्पीकर और डुगडुगी बजवाकर स्वयं सूचना दिया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार सद्दू को छः माह के लिए जिला बदर किया गया है।

उन्हें पूर्ण रूप से बाहर किया जाता है। जिला से बाहर रहने की दशा में प्रत्येक माह के 10 तारीख को सद्दू को अपनी उपस्थिति थाना हलधरपुर जनपद मऊ को दर्ज कराना अनिवार्य है। इंस्पेक्टर मिश्र ने परिजनों को इसकी जानकारी देते हुए आगाह किया कि हर दशा में सभी नियमो का पालन कराना आप सभी का भी दायित्व बनता है।

उसके बाद इंस्पेक्टर ने सद्दू के छह माह के लिए जिला बदर का नोटिस उसके माँ को रिसीव करा दिया । इंस्पेक्टर मिश्र ने बताया कि इनके आपराधिक इतिहासों और कृत्यों को दृष्टिगत रखते हुए गुंडा सम्बन्धी धाराओं की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा छः माह के लिए जिला बदर किया गया है।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को थानों से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर एक दर्जन अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। इसमें बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का नाम भी शामिल है। पुलिस की रिपोर्ट पर उपेंद्र उर्फ भोलू यादव, बल्कीपुर, बांसडीहरोड, चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा उर्फ मंटन, बैरिया, अनिल कुमार, रसड़ा, सिकंदरपुर, पिटू चौहान, मोतिरा, रसड़ा, आशुतोष तिवारी, देवपुर मठिया, रेवती, पंकज शर्मा, जिगनहरा, गड़वार, सद्दू मिया, उभांव, बदरूद्दीन, चिलकहर, संटू, सराय भारती, जावेद, विशुनीपुर, कोतवाली, अमित सिंह, बहुआरा व संतोष सिंह उर्फ सरल, बड़सरी जागीर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 hours ago