बलियाः फर्जी वीजा पर भेजा विदेश, ऐंठे हजारों रुपए, तीन पर मामला दर्ज

बांसडीहरोड। फर्जी वीजा पर विदेश भेजने और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की है। मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है। आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि मनु कुमार भारती पुत्र मुन्ना राम निवासी शीतन दवनी पीड़ित है। जिफसे आरोपियों ने फर्जी वीजा पर विदेश भेजा। पीड़ित के मुताबिक मनियारी जसाव गांव निवासी आशीष पटेल उर्फ बजरंगी पुत्र मनकेश्वर पटेल ने उससे विदेश ले जाने के लिए 78 हजार रुपये लिए थे।

पैसे लेने के बाद आरोपियों ने मुझे कतर भेजा लेकिन वीजा फर्जी निकला। इसके कारण कंपनी ने पीड़ित को वापस भारत भेज दिया। इसके बाद पीड़ित ने जब आशीष पटेल से बात की तो वह आनाकानी करने लगा। पैसे मांगने की बात पर टलमटोल करने लगा।

इससे परेशान पीड़ित 13 नवंबर की शाम को आशीष पटेल से पैसा मांगने गया तो आशीष, उसके भाई सुनील और साथी राम दुलार बिन्द ने गाली गलौज की। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago